गर्दन की जकड़न कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:29

गर्दन की मसाज, स्ट्रेच करना, कूल पैड या आईस से भी दर्द से राहत पाई जा सकती है. इसके अलावा सोते, बैठते और चलते समय बॉडी पोस्चर ठीक रखें. गर्दन को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें. डॉक्टर को कब दिखाएं- अगर आपकी गर्दन में कम दर्द है तो इसके लिए डॉक्टर को दिखाने की कोई जरूरत नहीं होती.

गर्दन में अकड़न के लिए घरेलू उपचार :-

गर्दन की अकड़न और तेज दर्द अगर गंभीर नहीं है, तो इसे आप कुछ घरेलू उपचार से इसे कम कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए उपाय अपना सकते हैं।

1. गर्दन की अकड़न के लिए आप पहले कुछ दिनों तक दर्द वाले हिस्से पर बर्फ लगाएं। उसके बाद हीटिंग पैड, गर्म सेक या गर्म पानी से स्नान करके भी इसके लक्षणों को ठीक कर सकते हैं।

2. एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग की मदद से भी आप गर्दन की अकड़न को कम कर सकते हैं। इससे तेज दर्द में भी आराम मिल सकता है।

3. वर्क फ्रॉम होम के दौरान बहुत अधिक देर तक गर्दन को एक ही पोजिशन में रखकर न बैठें। उसे अगल-बगल और ऊपर-नीचे करें।

4. फोन को अपनी गर्दन और कंधे के बीच में रखकर बात करने से बचें।

5. रात को सोने से पहले गर्दन की हल्के हाथों से मालिश जरूर करें।

6. सोने के दौरान अपनी पोजिशन सही रखें और खास नेक पिलो का इस्तेमाल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info